
एक तरफ झारखण्ड के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य से भ्रस्टाचार दूर करने व राज्य में सुशासन लाने की तरफ कदम बढ़ा रहें है, इसके लिए राज्य के मुख्यालय से सूबे के सभी जिलों के आला अधिकारीयों और पुलिस प्रसासन को दिशा निर्देश दी गई है की हर हाल में भ्रस्टाचार व अपराध पर लगाम लगाए, इसके बाऊजूद धनबाद जिला में चोरी और भ्रस्टाचार का ग्राफ ऊँचा उठता जा रहा है.
धनबाद जिला के बरोरा थाना क्षेत्र अंतरगर्त माथाबाँध के समीप प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी के दिन नव वर्ष के मनोरंजन के नाम पर मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है, जो की पूरी तरह दबंग संचालको द्वारा संचालित अवैध प्रतियोगिता है, मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता के नाम पर लाखो की सटेबाजी होती है,
इस वर्ष भी 1 जनवरी को दबंग संचालको ने अवैध मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन कर लाखों रुपये के सट्टेबाजी का खेल खेला गया,
खेल का आयोजन दिन के उजाले में होता रहा लाखों रुपये जुआ व सट्टा में लगता रहा, खुलेआम दारू बिकता रहा लोग शराब कबाब और सट्टा का आनंद लेते रहे, अवैध मोटरसाइकिल स्टैंड लगा कर संचालको ने हजारों रुपये की अवैध कमाई भी की, गरीब भोले भाले लोग अपनी साल भर की मेहनत की कमाई लुटाते रहे और सट्टेबाज लुटते रहे एवं सफ़ेद पोस नेता व जनप्रतिनिधि अपने जेब भरने में लगे रहे.
इस पुरे मामले में धनबाद के बरोरा पुलिस सिर्फ मूक दर्शक बन बूत बनी रही, प्रतियोगिता का जो विरोध करने का हिम्मंत करता उसे रुपये या तो लाठी की जोर पर दबंग संचालको द्वारा दबाया जाता रहा, हैरत की बात यह है की प्रतियोगिता स्थल से बरोरा व बाघमारा पुलिस थाना एवं बीडीओ कार्यालय की दुरी महज एक से डेढ़ किलोमीटर है, फिर भी पुलिस तंत्र व जिम्मेदार उच्च पदाधिकारी की ध्यान व नजर इस अवैध खेल पर नहीं पड़ती, इस बाबत बरोरा पुलिस से पूछे जाने पर बताया गया की यह मनोरंजन के लिए खेला जा रहा मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता है, वही नाम नहीं उजागर करने के शर्त पर प्रतियोगिता संचालन टीम के एक सदस्य ने कहा ही सभी को रुपये से मैनज कर खेल का आयोजन किया जाता, ताकि खेल व सट्टा के आयोजन में बाधा उत्पन न हो.
अगर पुलिस व जिम्मेवार पदाधिकारी की यह कार्यशैली आगे भी बनी रही तो आम लोग लुटाते रहेंगे दबंग लोग लुटते रहेंगे और झारखण्ड में सुशासन का सपना धरा का धरा रह जाएगा.