झारखंड के हजारीबाग में एक व्यक्ति में मिला दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मामला

0
fastlive news

हजारीबाग:  झारखंड में रांची के बाद हजारीबाग बना कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने की दूसरा जिला। जहां बुधवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की जांच के दौरान कोरोना का पाॅजिटिव मामला सामने आया। वहीं उक्त व्यक्ति में कोरोना का लक्षण पाए जाने के बाद वहां के चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति का जांच सैंपल रिम्स रांची भेजा था। रिम्स में सैंपल जांच के बाद यह स्पष्ट हो पाया कि उक्त व्यक्ति में कोरोना के लक्षण है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति पूर्व में एक शादी समारोह में भाग लेने कोलकाता गया था। कोलकाता में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे लौटकर हजारीबाग आया था। चिकित्सकों एवं प्रशासन ने कहा है कि हाजारीबाग में कोरोना पाॅजिटिव मरीज के घर, उसके परिजन, रिस्तेदार के अलावा कोलकाता से लौटने के बाद जितने भी लोगों से उनका संपर्क हुआ सभी का हेल्थ स्क्रीनिंग कर सभी को क्वारेन्टाइन किया जाएगा। मालूम रहे पिछले दो दिन पूर्व रांची स्थित हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के एक मजिस्द से कोरोना संक्रमित एक मलेशियाई महिला मरीज को पहला मामला सामने आया था। उक्त महिला सहित 22 लोग उक्त मस्जिद में मौजूद था। पुलिस ने उन सभी का जांच कराया । जिसके बाद उन लोगों में मलेशियाई युवती में कोरोना पाॅजिटिव मामला सामने आया। जिसका इलाज फिलहाल रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

झारखंड के हजारीबाग में एक व्यक्ति में मिला दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मामला

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news