
श्रीनगर: पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चैकियों पर मोर्टार दागे। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत से मोर्टार शेल की चपेट में आने से एक जवान शहीद होने की सूचना है। इधर भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के दो चैकियों ंको तबाह किया है। भारतीय जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में चार से पांच पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि पाकिस्तान ने यह सीजफायर उल्लंघन पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे तरकुंडी और बालाकोट सेक्टर में किया है।