पंजाब में जहरीली शराब ने कुल 62 लोगों की ले चुकी है जान

0
fastlive news

चंडीगढ़:  पंजाब के तीन जिलों में अवैध जहरीली देशी शराब पीने से मरने वालों की संख्या अबतक 62 तक पहुंच गई है। इधर हाल ही में पंजाब के तनरतारन और अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 13 और लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना को लेकर पंजाब के जिला अधिकारी से लेकर पंजाब सरकार तक को सोचने के लिए मजबूर होना पड़ा हेै। आखिर इस जहरीली शराब के ठेकेदार को लाइसेंस कहां से मिली। अगर मिली भी तो इस लापरवाही के पीछे किन किन लोगों को हाथ हो सकता है। इन सारी सवालों के साथ साथ विभागीय स्तर पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं राज्य में जहरीली देशी शराब पीने से इतनी अधिक की ंसंख्या में लोगों के मरने से वहां के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जिसे सिंह ने शुक्रवार को जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर राज कमल चैधरी को घटना की न्यायिक जांच सौंपा है। वहीं सीएम ने कमिश्नर से इस मामले में तीन सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में वहां के कई पुलिस अधिकारी के भी शामिल होने की बात कही गई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news