सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया घर से लापता, बिहार पुलिस लुकआउट नोटिस कर सकता है जारी

0
fastlive news

मुंबई:  अभिनेता सुशांत सिंह के सुसाइट मामले में बिहार पुलिस को उसके गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई अहम सबूत मिलने की बात कही जा रही है। वहीं बिहार पुलिस के रिया चक्रवर्ती के घर जाने पर रिया घर से लापता हो गई है। इधर पुलिस का रिया के मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिससे रिया को लेकर पुलिस का शक और गहराता जा रहा है। हलांकि पुलिस को सुशांत के मौत के मामले में बहुत कुछ पता लगाना अभी बाकी है। बिना सबूत के किसी के उपर दोष नहीं दिया जा सकता है। रिया के घर मे नहीं मिलने पर बिहार पुलिस रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है। वहीं रिया के घर से लापता होने के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एक अहम बैठक कर महाराष्ट्र के डीजीपी से संपर्क कर इस मामले में सहयोग करने की मांग की है। रिया के घर से लापता होने के बाद बिहार पुलिस उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस कब जारी करती है इसको लेकर अभी तक कोई तारीक तय नहीं किया गया है। हलांकि पुलिस अभी भी रिया से संपर्क करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news