
रांची: स्वत्रंता दिवस समारोह के आयोजन हेतु रांची के दो मुख्य स्थलों का मुआयना शनिवार को उपायुक्त रांची छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने किया। जिला अधिकारी ने इस दौरान उन्होंने डोरंडा स्थित जैप-1 एवं मोरहाबादी स्थित बिरसा फुटबॉल स्टेडियम का मुआयना किया। उपायुक्त छवि ने दोनों ही मैदानों में बैठने की क्षमता सहित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने फ्लैग मार्च के लिए चलने वाली वैन के चलने के रास्ते इत्यादि की जानकारी ली। जैप-1 ग्राउंड में मुआयना के दौरान कमांडेंट जैप-1 अनीश गुप्ता ने उपायुक्त को ग्राउंड में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। इसके बाद उपायुक्त ने मोरहाबादी स्थित बिरसा फुटबॉल स्टेडियम का दौरा किया। जहां उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपायुक्त को फुटबॉल स्टेडिम में आवाजाही के रास्ते सहित मैदान में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी।