सुशांत मामले में पुछताछ के बाद आखिरकार रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने आज गिरफ्तार कर ही लिया

0
fastlive news

मुंबई:  देश के हाई प्रोफाइल सुशांत सिंह मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को एनसीबी की टीम ने आखिरकार लगातार पिछले तीन दिन से पुछताछ के बाद गिरफ्तार कर ही लिया। वैसे तो सुशांत मामले में इसके पहले ही रिया के भाई शोविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। जो दोनो एनसीबी की कस्टडी में ही थे। ड्रग्स कनेक्शन के मामले में आज रिया से शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर एनसीबी ने आज पुछताछ भी की थी। जो पुछताछ के बाद एनसीबी की टीम ने ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया को आज ही गिरफ्तार किया । रिया की गिरफ्तारी के बाद उसे मेडिकल टेस्ट और कोरोना जांच के लिए भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।

सुशांत मामले में पुछताछ के बाद आखिरकार रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने आज गिरफ्तार कर ही लिया

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news