
एजेंसी: नीदरलैंड की लूप नामक कंपनी ने ‘‘ जिंदा ताबूत ’’ के नाम से एक ताबूत बनाया है। जिसकी खासियत यह है कि इस बातूत में शव का दफनाने के बाद वह शव का शरीर खुद व खुद गल जाएगा। इतना ही नहीं उस ताबूत में रखा गया शव के शरीर गलने के बाद भी उसमें अनगिनत पेड़ पौधों को जीवन देने की क्षमता रहती है। जिसके कारण ही नीदरलैंड की कंपनी द्वारा बनाया गया उस ताबूत को जीवन देने वाला ताबूत बताया है। बताया जाता है कि यह ताबूत लकड़ी के बजाय फंगस से बनाया गया है। जिसका निर्माण कर्ता बाॅब हेंड्रिक्स है। इस संबंध में बाॅब हेंड्रिक्स का कहना है कि इस ताबूत से मृतक का शरीर विघटित हो सकेगा।
