आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली जीत दर्ज की

0
fastlive news

 

एजेंसी:  अबू धाबी में आयोजित आईपीएल सीजन 13 के इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हरकार अपने शुरूआती तीन मैचों में पहली जीत दर्ज कर अपने टीम के पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया है। वहीं टीम के खिलाड़ियों को विश्वास मंे भी थोड़ी बढ़ौत्तरी हुई है। अगर आईपीएल के मैचों में दिल्ली कैपिटल्स पर थोड़ा ध्यान दे तो तीन मैचों में दिल्ली की यह पहली हार है। कहा जा रहा है कि अबू धाबी की धीमी विकेट पर बल्लेबाजी आसान नही थी। फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पारी में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए थें। कहा जा रहा है कि जिस गति से हैदराबाद की टीम खेल रही थी उनकी रनों का स्कोर 170 तक जाने की उम्मीद थी। लेकिन अंतिम तीन ओवरों में हैदराबाद की टीम ने मात्र 22 रन ही जोड़ पाए। जिससे उनका कुल स्कोर 162 पर ही सिमट गया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी पारी में सात विवेट खोकर मात्र 147 रन ही बना पाई।

आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली जीत दर्ज की

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news