
एजेंसी: अंतरिक्ष यात्रियों की सुविधा को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष में शौचालय निर्माण करने का एक खास बिड़ा उठाया है। अंतरिक्ष में बनने वाले उस शौचालय के निर्माण में कुल 23 मिलियन डाॅलर ( लगभग 167.9 करोड़ रूपये) खर्च आने की अनुमान जताई गई है। नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले इस शौचालय को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लगाए जाएगे। यह शौचालय नए डिजाइन में तैयार कर अंतरीक्ष में लगाए जाने की पूरी तैयारी नासा की ओर से किए जाने की बात कही जा रही है। वैसे शुरूआती दिनों में अंतरिक्ष में शौचालय नहीं होते थे। लेकिन वर्ष 1961 को जब एक अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड को अपने स्पेस सूट में निवृत होना पड़ा था। इसी विंदू को ध्यान में रखते हुए नासा ने एक नए डिजाइन से तैयार शौचालय को अंतरराष्ट्री अंतरिक्ष स्टेशन में लगाए जाने की पुष्टि की है।
