
एजेंसी: अगर चीन ने अपना बाजार नहीं खोला तो चीन यूरोपीय बाजारों में अपना व्यापार नही कर सकेगा। उक्त चेतावनी जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने दी है। इधर दो दिवसीय यूरोपियन शिखर सम्मेलन के बाद चांसलर एंजेला मार्केल ने कहा है कि हम चीन संग स्वाभाविक रूप से पारस्परिक निवेश समझौता चाहते है। वहीं अगर चीन यूरोप के कुछ क्षेत्रों के लिए अपने बाजारों में पाबंदी का रास्ता अपनाता है तो उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। जिस सोच के साथ जर्मनी के चांसलर मर्केल ने चीन को धमकी भरे शब्दों मे जवाब दिया है इससे साफ दिख रहा है कि अगर चीन अपने चालबाजी पर अंकुश नही लगाता है तो आने वाले दिनों में यूरोप के कई देशों के बाजारों मे उनका चलने वाला व्यापार पर अंकुश लग सकता है।
