
एजेंसी: अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक भारतवंशी अमेरिकी महिला शर्मिष्ठा बरई द्वारा एक घरेलू सहायक से 18 घंटे जबरन कार्य करवाने को लेकर वहां की कोर्ट ने उसे कैद की सजा सुनाई है। वहीं उक्त महिला को इस मामले में 15 साल की सजा सुनाए जाने के बाद उसके पति सतीश कार्टन को जबरन श्रम कराने की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया है। जिससे कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 22 अक्टुबर को सजा सुनाए जाने की बात कही है। मामले को लेकर बताया जाता है कि उक्त महिला द्वारा घरेलू सहायक से न्यूनतम वेतन पर 18 घंटे काम कराने, डराने और पीटने की धमकी दिया जा रहा था। इन सभी मामलों में उस भारतवंशी अमेरिकी महिला एवं उसके पति को कोर्ट ने दोषी पाया है।
