
एजेंसी: उत्तरी पश्चिमी ताइवान में सड़क दुर्घटना से घायल एक 18 साल का चियू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिछले जुलाई में स्कूटर दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह करीब 62 दिन तक कोमा में ही रहा। उनके कोमा में रहने के दौरान ही उसका भाई अस्पताल आया और उस युवक का नाम ते हुए कहा ‘‘ भाई में तुम्हारा फेवरेट चिकन फिलेट खाने जा रहा हूं। इस बात को सुनकर पिछले 62 दिनों से कोमा में रहे युवक की पल्स रेट तेज हो गई और वह युवक कुछ ही समय बाद जाग भी गया। इस तरह उक्त युवक अपने पिछले दिनों के सबसे फेवरेट खाना चिकन फिलेट का नाम लेते ही वह कोमा से से जाग गया।
