
लखनऊ: ‘‘ प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के व्यक्ति संग रहने का अधिकार है। चाहे वह किसी भी धर्म को मानता हो। ’’ उक्त बातें सुनवाई के दौरान इलाहाबाद होईकोर्ट ने कही। इसके आगे कोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का यह अधिकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का मूल तत्व है। इलाहाबाद होईकोर्ट ने साफ शब्दों में अपने आदेश में कहा है कि समान लिंग का ही क्यो न हो कानून दो व्यक्तियों को शांतिपूर्वक साथ रहने की अनुमति देता है। इसके लिए किसी को भी चाहे वे कोई व्यक्ति, परिवार या राज्य ही क्यों ना हो उन दोनो व्यक्तियों के रिस्ते पर आपत्ति का अधिकार नहीं है।
