
एजेंसी: सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थित अरामको रिफाइनरी पर यमनी सेना ने मिसाइल से हमला कर जवाबी कार्रवाई किया। इस जवाबी कार्रवाई में यमनी सेना ने ‘‘ कुद्स – 2 नामक मिसाइल से सटीक तरीके से अपने लक्ष्य को निशाना बनाया है।’’ बताया जाता है कि इस हमले से कुछ दिन पूर्व भी यमनी सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई में हमला किया गया था। इस जवाबी कार्रवाई को लेकर यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने बताया कि ‘‘ यमन के मिसाइल यूनिट ने सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का जवाब देते हुए यह हमला किया है।’’
