
एजेंसी: आर्मेनिया की सरकार को वहां की सेना तख्तापलट कर अपने शासन में अर्मेनिया को ले सकती है। जिसका जिक्र आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान ने कहा है कि आर्मेनिया की सेना कभी भी यहां के सरकार को तख्तापलट कर सकती है। वहीं यह बात तब सामने आई जब पिछले दिनों आर्मेनिया की सेना ने दो वहां के निकोल सरकार को दो टूक शब्दों में कहा था कि निकोल और उनकी कैबिनेट को निश्चित रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं सेना के वरीय अधिकारियों द्वारा इस तरह की बाातें आने पर वहां के विरोधियों के भी स्वर काफी तेज हो गए है। जो आए दिनों विरोधियों ने भी एक एक के कई रैली को आयोजित कर वहां के सरकार की आलोचना कर रही है। इस तरह सेना और विरोधियों से घिरते हुए वहां के प्रधानमंत्री निकोल ने राजधानी येरेवान में हजारों समर्थकें की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आर्मेनिया के सेना को निश्चित रूप से जनता और चुने हुए प्राधिकरण की बात माननी होगी।
