दिल्ली ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में 15 नई एफआईआर दर्ज

0
fastlive news

दिल्ली:  दिल्ली में पिछले दिनों टैªक्टर रैली हिंसा के मामले मेें पुलिस धीरे धीरे मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए कानूनी शिकंजा कसते हुए आगे बढ़ रही है। वही इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 और किसानों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर 15 नई एफआईआर दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि जिन आरोपियों को नामजद बनाया गया है वे सभी लोग विदेश भाग सकते है। क्योंकि पुलिस का मानना है कि जिन लोगों को पुछताछ के लिए नोटिश जारी किया गया था वे ज्यादतर लोग पुछताछ में शामिल नहीं हुए है। इसके पहले भी पुलिस ने 40 किसानों के खिलाफ ये नोटिस जारी हुआ है। पुछताछ में शामिल नहीं होने से पुलिस को उन लोगों के प्रति शंका ज्यादा बढ़ गया है। इस तरह पुलिस द्वारा 15 नई एफआईआर दर्ज करने से दिल्ली हिंसा मामले में अबतक कुल एफआईआर की संख्या 59 तक पहुंच गई है। बताया जाता है कि अभी तक किसान नेता राकेश टिकैत व सतनाम सिंह पन्नू सहित कई नेता पुछताछ में शामिल नहीं हुआ है।

दिल्ली ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में 15 नई एफआईआर दर्ज

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news