
एजेंसी: अंतरिक्ष में होटल सहित कई चीजों के निर्माण के लिए आॅर्बिटल असेंबली काॅर्पोरेशन ने अपना कदम बढ़ा दिया है। जो वर्ष 2027 तक आॅर्बिटल असेंबली काॅर्पोरेशन द्वारा यह ‘‘ वाॅयेजर स्टेशन ’’ तैयार किए जाने की उम्मीद है। जो इसका आकार एक बड़े चक्र के जैसा होगा। वहीं कहा जा रहा है कि वर्ष 2025 में लाॅ अर्थ आर्बिट में रेस्टोरेंट, सिनेमा, स्पा और चार सौ लोगों के लिए कमरों वाले होटल का निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है। जो ओएसी द्वारा निर्मित यह दुनिया का पहला अंतरिक्ष होटल बनेगा। इसमें ठहरने वालें लोगों को एक क्रूज शिप पर रूकने जैसा अहसास मिलेगा।
