यूपी: गाइडलाइंस के साथ कई जि‍लों में खुलीं शराब की दुकानें, उमड़ी भीड़

0
fastlive news

लखनऊ। कोरोना की वजह से प्रदेश में आंशिक लॉकडाउन के संग अब कई जिलों में मंगलवार से शराब और बीयरकी दुकानें खुल गई हैं जो सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी। आगरा, नोएडा, हापुड़, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिले में आबकारी विभाग की अनुमति के बाद दुकानें खोली गई हैं, जिसके बाद दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

आदेश के मुताबिक देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी हालांकि बार और मॉडल शॉप पर पाबंदियां जारी रहेंगी। किसी को भी शराब ठेके की कैंटीन पर बैठ कर पीने की अनुमति नहीं होगी।

बता दें सरकार ने प्रदेश में शराब की दुकानों के खुलने को लेकर फैसला डीएम पर छोड़ा है। जिलाधिकारी जिले की परिस्थिति के अनुसार आबकारी विभाग को शराब की दुकानों को खोलने के लिए अनुमति दे सकते हैं। यूपी के कई जिलों के जिलाधिकारियों के पास शराब की दुकान खोलने की लिए आबकारी विभाग की पत्रावली पहुंची है। लखनऊ जिलाधिकारी भी आज आबकारी विभाग की पत्रावली पर फैसला करेंगे। यही नहीं हो सकता है कि कल से यूपी के सभी जिलों में शराब की दुकानें खोलने के आदेश जारी कर दिए जाएं।

जिलाधिकारी अपने स्तर से लेंगे फैसला

आबकारी सूत्रों के मुताबिक कर्फ्यू का फ़ैसला करते वक्त सरकार की तरफ से आबकारी की दुकानें को बंद करने का कोई आदेश नहीं था। लेकिन पिछले कई दिनों से दुकानें बंद चल रही है जिसकी वजह से दुकानदारों ने आपत्ति दर्ज करायी थी। एसोसिएशन ने आबकारी विभाग से दुकानों को खोलने की परमीशन देने के लिये कहा है। इसी क्रम में अपने विवेकाधीन फ़ैसले के तहत जिले के ज़िलाधिकारी शराब की दुकानें खोलने की इजाज़त दे सकते हैं।

लिकर एसोसिएशन ने की थी मांग

जानकारी के मुताबिक गौरतलब है कि यूपी लिकर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत मांगी थी। एसोसिएशन का कहना था कि बंदी की वजह से रोजाना 100 करोड़ का नुकसान हो रहा है। साथ ही उनका तर्क था कि कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन में भी दुकानों के बंद करने का कोई जिक्र नहीं है।
– एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन