
बाघमारा । विद्या विकास समिति झारखंड के निर्देशन में चल रहे हैं विभिन्न सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के संकुल केंद्र के प्रमुख एवं संकुल संयोजक का एक दिवसीय आभासी बैठक संपन्न की गई । ओंकार ध्वनि के साथ बैठक को प्रारंभ किया गया। इस बैठक में झारखंड प्रांत में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कुल 40 संकुल से संकुल प्रमुख एवं संकुल संयोजक अपेक्षित थे परंतु कुल 68 की संख्या में संकुल प्रमुख एवं संकुल संयोजक की उपस्थिति रही। बैठक में में विगत वर्ष के संपन्न कार्यक्रम तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया ।इस कोरोना काल में अपने कार्यकर्ता किस प्रकार से समाज में शिक्षा के साथ-साथ सेवा के क्षेत्र में दृढ़ता के साथ कार्य कर रहे हैं और उनकी आगामी योजना क्या है इस पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। बैठक में सिनीडीह संकुल से संकुल प्रमुख के रूप में श्री दुर्गेश नंदन सिंहा जी एवं संकुल संयोजक के रूप में श्री विजय कुमार शर्मा जी की सहभागिता रही। बैठक दो सत्रों में संपन्न की गई इस बैठक में विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार क्षेत्र) के संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम जी, क्षेत्रीय मंत्री श्री रामावतार नर्सरिया जी , क्षेत्रीय सचिव सह प्रांतीय सचिव श्रीमान मुकेश नंदन जी के साथ-साथ प्रदेश सह सचिव श्री अजीत तिवारी जी का भी मार्गदर्शन मिला , इसके अलावा बैठक में विद्या विकास समिति झारखंड के सभी विभाग प्रमुख एवं सह प्रमुख भी उपस्थित रहे। बैठक में रांची विभाग के विभाग संघचालक एवं सक्रिय समाजसेवी श्री ज्ञान प्रकाश जालान के असामयिक निधन पर विद्या भारती झारखंड परिवार द्वारा दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई । अंत में कल्याण मंत्र वाचन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
