टोक्यो ओलिंपिक के लिए साइना और किदांबी की उम्मीदें खत्म

0
fastlive news

नई दिल्‍ली। स्टार शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत के लिए टोक्यो ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें खत्म हो गईं.
साइना के लिए यह उनके करियर का आखिरी ओलिंपिक हो सकता था लेकिन विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने पुष्टि कर दी है कि अब कोई क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट नहीं होगा.
BWF ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि क्वालिफिकेशन अवधि के अंदर कोई और टूर्नामेंट नहीं होगा और मौजूदा रैंकिंग सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.
विश्व के पूर्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी श्रीकांत और लंदन खेलों (2012 ओलिंपिक) की कांस्य पदक विजेता साइना की उम्मीदें लगभग उसी वक्त टूट गई थीं, जब कोविड-19 महामारी के कारण सिंगापुर में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर के आखिरी टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था. उस समय बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने हालांकि कहा था कि वह टोक्यो ओलिंपिक क्वालिफाइंग को लेकर बाद में एक और बयान जारी करेगा तब लगा था कि इन दोनों खिलाड़ियों के लिए मौका बन सकता है.
बीडब्ल्यूएफ ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘BWF पुष्टि कर सकता है कि टोक्यो-2020 ओलिंपिक खेलों की क्वालिफाइंग समय के अंदर अब कोई और टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा.’ उन्होंने बताया, ‘टोक्यो खेलों की क्वालिफाइंग अवधि आधिकारिक तौर पर 15 जून 2021 को खत्म हो रही है. ऐसे में वर्तमान ‘रेस टू टोक्यो रैंकिंग’ सूची में बदलाव नहीं होगा.’मौजूदा स्वास्थ्य संकट के कारण, विश्व निकाय ने तीन महत्वपूर्ण आयोजनों के स्थगित करने के बाद क्वालिफिकेशन अवधि को लगभग दो महीने बढ़ाकर 15 जून कर दिया था. कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण हालांकि इंडिया ओपन, मलेशिया ओपन और सिंगापुर ओपन का आयोजन नहीं हो सका जिससे श्रीकांत और साइना को क्वालीफिकेशन हासिल करने का मौका नहीं मिला.
बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ‘ओलिंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया प्रभावी रूप से बंद हो गई है क्योंकि खिलाड़ियों के लिए अंक अर्जित करने के लिए कोई अतिरिक्त अवसर नहीं हैं.’ भारत के लिए महिला एकल में वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु, पुरुष एकल में बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने क्वालिफिकेशन हासिल किया है.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन