व्यापारियों को भी सहायता व राहत की मांग, रव‍िकांत गर्ग ने सीएम को ल‍िखा पत्र

0
fastlive news

मथुरा। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कोरोना संकटकाल में सहयोग, सहायता और राहत प्रदान की जाने की मांग की है।

श्री गर्ग ने प्रेषित पत्र के माध्यम से कोरोना संकट काल के द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में प्रदेशवासियों की रक्षा और त्वरित स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन से जूझने के प्रति सभी व्यापारी समाज की ओर से हार्दिक आभार प्रकट क‍िया है। साथ ही अवगत कराया है कि व्यापारी समाज ने कोरोना संकट काल के प्रथम और द्वितीय चरण में जिस प्रकार निष्ठा और परिश्रम से प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धा, (स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी) की भांति आवश्यक वस्तुओं दूध, फल, सब्जी, आटा दाल मसाले, सभी प्रकार की दवाइयां, तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हुए कार्य किया है वह सराहनीय एवम् प्रशंसनीय है।

वर्तमान में अब जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों व आवश्यक प्रबंधन से संकट की रोकथाम हुई है, तो 31 मई तक घोषित लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू के पश्चात कोव‍िड नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जनपदों, महानगरों, नगरों, कस्बों व मंडियों में बाजारों को खोले जाने पर विचार किया जाना आवश्यक है।

श्री गर्ग ने संपूर्ण प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक संगठनों तथा व्यापारी समाज के हवाले से बताया है कि सभी व्यापारी, दुकानदारों, कारोबारियों को उनकी अपनी पारिवारिक, व्यापारिक, एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा किए जाने हेतु मांग की जा रही है कि सभी व्यापार और बाजारों को खोलने की अनुमति दी जाए।

श्री गर्ग ने उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की राय से अवगत कराते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को सुझाव दिया है कि 1 जून से प्रदेश में एक निश्चित समय के लिए सभी बाजारों, कारोबारों को एक साथ खोलने अथवा 50% बाजारों को प्रातः 7,00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शेष 50% बाजारों को दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खोले जाने की अनुमति दि‍या जाना उचित होगा।

श्री गर्ग ने 1 सप्ताह उपरांत उपरोक्त परिस्थिति का पुन: विचार किए जाने का भी अनुरोध किया है तथा प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को प्रेषित पत्र के माध्यम से Covid नियमों का पालन कराने के नाम पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न, आर्थिक शोषण, अभद्रता आदि की घटनाओं के प्रति ध्यान आकर्षित करते हुए अपने स्तर से हस्तक्षेप कर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बरतने एवं इन व्यापारियों को भी कोरोना महामारी में योद्धा के रूप में काम करने वाला सम्मानित साथी मानते हुए व्यवहार किए जाने के प्रभावी निर्देश दिए जाने का आग्रह किया है।
– Legend News

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन