विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किया गया पौधारोपण कार्यक्रम

0
fastlive news

मथुरा। आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने लॉकडाउन का पालन करते हुए अलग-अलग स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कियाl

कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा क‍ि इस कोरोना काल के अंतर्गत ऑक्सीजन की भारी कमी चलते अनेक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। आज के इस विश्व पर्यावरण दिवस को पावन पर्व की तरह मनाते हुए अपने पर्यावरण को बचाने के लिए युवा प्रेरणा लें अपने आसपास ऑक्सीजन को बढ़ावा देने के लिए वृक्ष जरुर लगाएंl

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने आज पर्यावरण दिवस पर अपने बच्चों के साथ 15 पेड़ लगाए हैl महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा क‍ि आज हम अपने बच्चों को प्रेरणा दें कि पर्यावरण को बचाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। अपने पास से 10 लोगों को पेड़ देते हुए कहा कि‍ पर्यावरण को बचाने के लिए हमारी मुहिम में शामिल होकर पर्यावरण को बचाने के लिए अपने आसपास जहां भी जगह मिले उधर वृक्ष जरूर लगाएंl
प्रदेश महासचिव आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री ने सभी लोगों को पेड़ का महत्व बताते हुए कहा कि‍ एक पेड़ 10 पुत्रों के समान होता हैl

कार्यक्रम में डॉ. रुचि अग्रवाल, अर्जुन पंडित, श्रीमती वंदना शर्मा, कु. काजल शर्मा, कु. श्रेया दीक्षित, मनीष शर्मा, शिवम दीक्षित, माधव कटारा, बृजेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, कुशाग्र दीक्षित के साथ अनेक, बुजुर्ग महिला, पुरुष और युवा शामिल हुएl

– Legend News

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन