निलंबित IPS मणिलाल पाटीदार पर अब एक लाख का ईनाम, तलाश तेज

0
fastlive news

लखनऊ। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में आरोपी निलंबित IPS मणिलाल पाटीदार की तलाश तेज हो गई है।
शुक्रवार को प्रयागराज के एडीजी की तरफ से मणिलाल पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि मणिलाल पाटीदार की तलाश मे शासन ने क्या कदम उठाये है। इसे लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी को 14 जून तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है।
व्यापारी का वीडियो वायरल होते ही उसे लगी थी गोली
बता दें कि महोबा के व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इंद्रकांत का आरोप था कि पाटीदार उनसे 5 लाख रुपये प्रति माह रंगदारी की मांग करते हैं और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचा और इधर इंद्रकांत को गोली भी मार दी गई थी।
क्रशर कारोबारी की मौत के बाद मणिलाल पाटीदार को निलंबित करते हुए मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई। आईपीएस मणिलाल पाटीदार के खिलाफ हत्या की एफआईआर भी दर्ज है। भगोड़ा घोषित करते हुए मणिलाल पर पहले 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन