अमेठी की DPRO को विजिलेंस टीम ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

0
fastlive news

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को DPRO को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन पर संग्रामपुर ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी की पत्नी से फंड रिलीज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप था। विज‍िलेंस टीम डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। डीपीआरओ के खिलाफ भ्रष्‍टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज हो गया है।
प्रतापगढ़ जिले के बड़नपुर निवासी स्व. तेज बहादुर सिंह की पत्नी सुमन देवी ने बीते दिनों शिकायत की थी कि ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में उनके पति की 15 सितंबर 2020 को मौत हो गई थी। इसके बाद उनका फंड रिलीज करने के लिए जब वह डीपीआरओ श्रेया मिश्रा से मिली तो उन्‍होंने घूस के तौर पर आधी रकम मांगी।
40 हजार ले चुकी थी अडवांस
आरोप यह भी है़ कि कुछ दिन पूर्व डीपीआरओ ने पीड़िता से बतौर एडवांस 40 हजार रुपए लिए थे। इसके बाद पीड़िता ने विजिलेंस में शिकायत की। इस पर गुरुवार को लखनऊ विजिलेंस की टीम गौरीगंज पहुंची। बताया जा रहा है़ कि पीड़िता लगभग 30 हजार रुपए डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को देने उनके ऑफिस पहुंची। जैसे ही उसने डीपीआरओ को पैसे दिए, तब तक विजिलेंस टीम ने वहां पहुंचकर डीपीआरओ को रंगे हाथ धर दबोचा।
विज‍िलेंस टीम डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को पूछताछ के लिए साथ लेकर गई है़। सूत्रों के अनुसार टीम डीपीआरओ के अकाउंट से लेकर अन्य कागजात की भी पड़ताल करेगी।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन