
रिपोर्ट : काशीनाथ
बाघमारा : मानसून के आते ही बारिश ने बीसीसीएल के ब्लॉक दो एवं बरोरा क्षेत्र के कोलयरी के खुली खदानों में कार्य प्रभावित होने लगा हैं। पिछलें दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से गुरुवार को दोनों ही क्षेत्रों के खुली खदानों में बारिश का आंशिक रूप से पानी जमा हो गया। जिससें उत्खनन कार्य प्रभावित हुआ। क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से उत्खनन कार्य मे लगें मशीनों को भी ऊपरी व सुरक्षित स्थानों में रखा गया हैं। हालांकि खुली खदानों में बड़ें वेल्यू के मोटरपंप की इस्तेमाल कर पानी का निकासी लगातार किया जा रहा हैं। वही हॉल रॉड में कीचड़ के जमा होने की वजह से फिसलन काफी बढ़ गया। जिससें कोयला और ओबी के परिवहन में लगे गाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
बरोरा क्षेत्र के जीएम पीयूष किशारों ने बताया बारिश की वजह से 30 प्रतिशत उत्खनन कार्य प्रभावित हुआ हैं। वही ब्लॉक दो बीओसीपी के पीओ एमपी सिंह ने बताया बारिश की वजह से उत्खनन कार्य तीस प्रतिशत प्रभावित हुआ हैं। फिर भी उत्खनन, परिवहन एवं डिस्पेच कार्य लगातार जारी हैं।


