ब्लॉक दो क्षेत्र में नियोजन व मुआवजा की मांग को ले चक्का जाम

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के बीओसीपी चौदह नंबर हाजरी घर के पास सोमवार रात को जमीन पर कीचड़ से लथपथ तरंगा बस्ती निवासी शक्ति रवानी (50 वर्ष) का शव मिलने के मामले में मंगलवार सुबह मजदूर यूनियन के नेताओं ने मृतक शक्ति के आश्रित को नियोजन एवं मुआवजा देने की मांग को लेकर ब्लॉक दो क्षेत्र का उत्पादन एवं परिवहन कार्य पूर्ण रूप से ठप कर दिया। मृतक केसरगढ़ साइडिंग में निजी परिवहन कंपनी एसएमएसजेवी में सेलपिकर मजदूर का कार्य पिछले 30 वर्षो से करता था। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री एवं पत्नी हैं। मंगलवार सुबह डुमरा अस्पताल के बाहर रखें शक्ति के शव को पंचनामा कर बाघमारा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। आश्रित की मांग को लेकर शाम को बाघमारा थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसमे यूनियन नेताओ ने कंपनी में नियोजन और कुल 20 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा के तौर पर मृतक के आश्रित को देने की मांग रखी। जिसपर एसएमएसजेवी के पदाधिकारी मुकेश जिंदल ने असहमति जताते हुए मात्र 2 लाख 40 हजार रुपये देने की बात कही। जिसके बाद वार्ता विफल हो गया। फिर शाम करीब 7 बजे यूनियन के नेताओं एवं मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मिले शक्ति के शव को बीओसीपी हाजरी घर के समीप रखकर नियोजन एवं पूर्ण मुआवजा की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगें। इस दौरान ब्लॉक दो क्षेत्र का परिवहन एवं उत्पादन कार्य पूर्ण रूप से ठप था। वार्ता में यूनियन पक्ष में जलेश्वर महतो, लगनदेव यादव, नकुल महतो, इंदल यादव, रमेश टुडू, बलदेव वर्मा, लखिन्द्र महतो, संटू महथा, वीरेंद्र पांडेय, रविंद्र पांडेय, दुर्गा रवानी, अर्जुन कुम्हार। प्रबंधन पक्ष में पीओ केके सिंह, एसएमएसजेवी के अधिकारी मुकेश जिंदल, डिप्टी मैनेजर दीपेन नेतान, अजय यादव, डी हाजरा। प्रशासन की तरफ से तोपचांची इंस्पेक्टर राजकपूर, बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव शामिल थे। समाचार लिखें जाने तक आंदोलन जारी था।

नियोजन एवं मुआवजा की मांग को ले बाघमारा थाना परिसर में त्रिपक्षीय बैठक

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली