शैली के पुराने मजदूरों ने नियोजन की मांग पर अम्बे कंपनी का किया चक्का जाम

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : ब्लॉक दो क्षेत्र के बेनीडीह में संचालित अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी में मंगलवार को नियोजन की मांग को लेकर असंगठित आउटसोर्सिंग मजदूर संघ के बैनर तले शैली आउटसोर्सिंग कंपनी के पुराने मजदूरों एवं विस्थापित मजदूरों व ग्रमीणों ने अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया।आंदोलनकारियों ने कहा हमलोग 192 मजदूर शैली आउटसोर्सिंग कंपनी के थे। शैली कंपनी अब यहाँ से चली गई हैं। इसलिए अम्बे कंपनी को प्राथमिकता के आधार पर शैली के पुराने 192 मजदूरों को नियोजन देना चाहिए। नियोजन को लेकर अम्बे एवं ब्लॉक दो क्षेत्र के प्रबंधन को कई बार पूर्व में पत्र लिखा जा चुका हैं। कई बार आंदोलन एवं भूख हड़ताल भी मजदूरों द्वारा किया गया हैं। लेकिन अम्बे प्रबंधन ने हम मजदूरों को आज तक नियोजन नहीं दिया। चक्का जाम की सूचना पर बाघमारा सीओ कमल किशोर सिंह और बाघमारा थानेदार सूबेदार कुमार यादव आंदोलन स्थल पहुचें। आंदोलन कर रहें मजदूरों को लॉकडाउन, निषेधाज्ञा और विधि व्यवस्था की बिगड़ने की बात कही। साथ ही आंदोलन स्थगित करते हुए बाद में अम्बे प्रबंधन से नियोजन सम्बंधित वार्ता करने का अपील किया। लेकिन मजदूर ने एक भी बात नहीं मानते हुए कहा 15 दिन पहले अम्बे और ब्लॉक दो क्षेत्रीय प्रबंधन एवं प्रशासन को नियोजन की मांग एवं आंदोलन की जानकारी दी गई गई हैं। बाउजूद किसी ने भी इस बीच नियोजन को लेकर सकारात्मक पहल करने की कोशिश नहीं किया। मजदूरों ने कहा जब तक पुराने मजदूरों को नियोजन नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा। बात बनती नहीं देख सीओ वापस लौट गए।समाचार लिखें जाने तक अनिश्चितकालीन चक्का जाम आन्दोलन जारी था। इस दौरान अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी का उत्पादन एवं परिवहन कार्य ठप था। आंदोलनकारियों में शंभू महतो, हुसैन अंसारी, नागेंद्र प्रजापति, लखन कुम्हार, राजू प्रमाणिक, संजय प्रमाणिक, साधन प्रमाणिक, पोखराज महतो, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज सिन्हा, बजरंग नोनिया, योगेंद्र रवानी, गौरी देवी, उर्मिला देवी, शकीना बीवी, रुकसाना खातून आदि शामिल थे।

शैली के पुराने मजदूरों ने नियोजन की मांग पर अम्बे कंपनी का किया चक्का जाम

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन