
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : सिनीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद बाउरी के आवास में बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धनबाद महानगर के बैनर तले भारतीय जनसंघ के संस्थापक भारत के प्रथम उद्योग मंत्री शिक्षाविद एवं भाजपा के वैचारिक पुष्ठभूमि के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके तस्वीर पर दीप प्रज्वलित माला अर्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर आनंद बाउरी, नरेश भुईयां, ओम प्रकाश दास, विकास रजवार, उत्तम कालिंदी, लाला बाउरी, निपेन बाउरी, अर्जुन भुईया, सनीचर भुइयां, अरविंद दास, लालू भुईयां, महेंद्र भुईया, विकास पासवान, ओंकार बाउरी, नरेश पासवान, जया देवी, अलता देवी समेत मंडल के सभी पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
