
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के बीओसीपी हाजरी घर के पास सोमवार शाम को तरंगा बस्ती के शक्ति रवानी (50)का शव कीचड़ में गिरा हुआ मिला था। मृतक शक्ति ब्लॉक दो क्षेत्र के केसरगढ़ साइडिंग में एसएमएसजेवी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के आधीन 30 वर्षों से सेलपिकर मजदूर का कार्य करता था। शव मिलने की सूचना पर बाघमारा पुलिस ने शक्ति ने शव को वहा से उठाकर डुमरा अस्पताल पहुचाया था। वही मजदूर नेता और मृतक शक्ति के परिजनों ने नियोजन एवं मुआवजा की मांग को लेकर मंगलवार सुबह से ब्लॉक दो क्षेत्र का उत्पादन एवं ट्रांसपोर्टिंग कर बाधित कर दिया था। मंगलवार शाम को बाघमारा पुलिस ने शक्ति के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया था। वही बाघमारा थाना में मृतक के आश्रित को नियोजन एवं मुआवजा देने की मांग को ले एसएमएसजेवी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के साथ मजदूर नेता व परिजनों की वार्ता हुई थी। वार्ता में सहमती नहीं होने से वार्ता विफल हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार रात को ही मजदूर नेता एवं परिजनों ने शक्ति के शव को बीओसीपी हाजरी घर के निकट अंधा मोड़ पर रखकर मांग को ले आंदोलन जारी रखा था। वही ब्लॉक दो क्षेत्र का कार्य भी निरंतर ठप था। बुधवार सुबह को भी बीओसीपी हाजरी घर के समीप शक्ति के शव के साथ मजदूर नेताओ एवं परिजनों ने आश्रित को नियोजन एवं मुआवजा की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखा गया था। साथ ही ब्लॉक दो क्षेत्र का कार्य भी ठप पड़ हुआ था।
वार्ता : बुधवार शाम बाघमारा थाना में मृतक के आश्रित को नियोजन एवं मुआवजा देने की मांग को ले पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में एसएमएसजेवी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्रबंधन एवं बीसीसीएल ब्लॉक 2 प्रबंधन के साथ मजदूर नेता व परिजनों की वार्ता हुई। वार्ता में एसएमएसजेवी प्रबंधन ने पांच लाख पचास हजार रुपये, नियोजन, पीएफ राशि, पेंशन देने का लिखित आश्वासन दिया साथ ही अंतिम संस्कार के लिए तत्काल पचास हजार रुपया मृतक के आश्रित को दिया।
वार्ता मे प्रशासन पक्ष से डीएसपी निशा मुर्मू, थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव। प्रबंधन पक्ष से ब्लॉक टू क्षेत्र के एजीएम टीएस चौहान, पीओ केके सिंह, एसएमएसजेवी के प्रतिनिधि मुकेश जिंदल, दीपेन नेतान। यूनियन पक्ष से कॉंग्रेस के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, लगनदेव यादव, जेके झा नकुल महतो, इंदल यादव, बैजनाथ यादव, रतिलाल टुडू, बलदेव वर्मा, लखिन्द्र महतो, संटू महथा, विकाश सिंह, वीरेंद्र पांडेय, राजू रवानी, अर्जुन कुम्हार आदि मौजूद थे।
मृतक शक्ति रवानी अपने पीछें पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री को छोड़ गए हैं। वही मृतक के पुत्र उत्तम रवानी ने मामले को लेकर बाघमारा थाना में लिखित जानकारी दिया हैं। मामले में बाघमारा पुलिस द्वारा यूडी केस दर्ज किया गया हैं।

