बाघमारा विधायक ने माथाबाँध ग्राउंड में कबड्डी शाखा का उद्घाटन किया

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : माथाबाँध स्थित बीसीसीएल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को जिला स्तरीय ब्रह्मऋषि कबड्डी एसोसिएशन सिंदरी धनबाद के बाघमारा शाखा का उद्घाटन बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने नारियल फोड़ किया। स्थानीय कबड्डी खिलाड़ियों ने शाखा उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि ढुलू महतो को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता हैं। आज के समय मे खेल से भी युवा भविष्य सवार सकते है और अपने क्षेत्र एवं राज्य व देश का नाम रौशन कर सकते हैं। विधायक ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पाकुड़ एवं जामताड़ा में आयोजित कबड्डी खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह ब्रह्मऋषि कबड्डी एसोसिएशन सिंदरी धनबाद के सचिव अंगद सिंह ने कहा माथाबाँध में ब्रह्मऋषि कबड्डी एसोसिएशन के बाघमारा शाखा के खुलने से यहाँ के एवं आसपास क्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ियों को इस शाखा में बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही यहाँ के उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला, राज्य, देश एवं विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने का मौका भी मिलेगा। वही फिजिकल ट्रेनर अमित मिश्रा ने बताया यहाँ खिलाड़ियों को फिजिकल फिट रहने के उपाय एवं प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। क्योंकि जबतक खिलाड़ी हेल्थी फिट नहीं होंगे किसी भी खेल एवं प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना उनके लिए आसान नहीं होगा। किसी भी खेल में खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी हैं।

मौके पर कबड्डी खिलाड़ी सरबजीत मिश्रा, प्रभात मुखर्जी, मंथन रवानी, सुमित मिश्रा, गौरव मिश्रा, सौरव मिश्रा, बिशोजित मिश्रा, सतीश रवानी मौजूद थे। वही उद्घाटन कार्यक्रम में बीजेपी के प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू चौहान, डुमरा दक्षिण के उपमुखिया जीवन लाल महतो, अशोक चक्रवर्ती, प्रभाष सिंह, रामकृष्ण भट्टाचार्य, पप्पू भारती, सिंटू साव, हरिपद दास, सन्नी चौहान, जीतू चौहान, सुजीत महतो आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन