डुमरा राजघराना ने प्रेस वार्ता कर वीडियो पर जताई आपत्ति

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : डुमरा राजघराना ने शुक्रवार को राजबाड़ी में राजा मेघेन्द्र नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि गुरुवार को एक निजी चैनल एवं सोशल मीडिया में ये खबर चलाया गया कि डुमरा अस्पताल एवं कॉलोनी के समीप बाघमारा-गोमो रोड के अगल बगल की सरकारी जमीन भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर बेचा जा रहा हैं। राजा मेघेन्द्र ने इस खबर को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उक्त डुमरा मौजा के खाता संख्या 190, प्लॉट संख्या 10 में 20 डिसमिल जमीन के कागजात मेरी माँ सुमेधा राजलक्ष्मी देवी के नाम से निर्गत हैं। उक्त जमीन पर मैं मकान का निर्माण कर रहा हूँ।

राजा मेघेन्द्र ने बताया 1959-1960 से उक्त जमीन की जमाबंदी भी कायम हैं। साथ ही उक्त जमीन का 2015-16 तक लगान रसीद भी बाघमारा अंचल कार्यालय से निर्गत हैं। उक्त जमीन का एम फॉर्म भी हमारे पास उपलब्ध हैं। ऐसे मैं एक मीडिया चैनल एवं सोशल मीडिया में बेबुनियाद एवं एक तरफा खबर चलना की उक्त जमीन सरकारी हैं एवं भूमाफिया द्वारा उक्त जमीन को कब्जा कर बेचा जा रहा हैं। ये सिर्फ और सिर्फ डुमरा राज घराने को बदनाम करने की साजिश हैं। राजा मेघेन्द्र ने कहा डुमरा राजघराना राजपरिवार लोगों को आजतक सिर्फ दिया हैं। बदले में लोगों ने राजपरिवार का प्यार स्नेह दिया हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डुमरा दक्षिण पंचायत की मुखिया नम्रता सिंह, चंदन मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे

डुमरा राजघराना ने प्रेस वार्ता कर वीडियो पर जताई आपत्ति

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news