जापान में जो ‘ज़ेन’ है, भारत में वही ‘ध्यान’ है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
fastlive news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद प्रबंधन संघ में जापानी जेन गार्डन और कैजान अकादमी का डिजिटल रूप से उद्घाटन किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जापान में जो ‘ज़ेन’ है, भारत में वही ‘ध्यान’ है. पीएम ने कहा कि बाहरी प्रगति और विकास के साथ-साथ आंतरिक शांति ही दोनों संस्कृतियों की पहचान है.
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के कई विभागों, संस्थानों और योजनाओं में कैजान अकादमी का इस्तेमाल हो रहा है.
प्रधानमंत्री ने गुजरात को मिनी-जापान बनाने के अपने दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि इस कोशिश में ही ऑटोमोबाइल, बैंकिंग से लेकर कंस्ट्रक्शन और फार्मा तक 135 से ज्यादा कंपनियों ने गुजरात को अपना आधार बनाया है.
उन्होंने कहा, “हमें सदियों पुराने दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों पर भरोसा है और भविष्य के लिए एक साझा नजरिया भी है.”
पीएम ने बताया कि हमने पीएमओ में जापान प्लस की खास व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान वैश्विक स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान मित्रता और भी महत्वपूर्ण हो गई है. प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जापान और जापान के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं.
एक विज्ञप्ति में कहा गया कि‘जेन-कैजान’ का मकसद जापानी कला, संस्कृति, प्राकृतिक छटा और वास्तुशिल्प के विभिन्न तत्वों को दर्शाना है. इसमें कहा गया है यह एएमए स्थित जापान सूचना एवं अध्ययन केंद्र तथा भारत-जापान मैत्री संघ (आईजेएफए), गुजरात का संयुक्त प्रयास है जिसे जापान के हयोगो इंटरनेशनल एसोसिएशन (एचआईए) का समर्थन प्राप्त है.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन