ओवैसी का ऐलान, UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे

0
fastlive news

लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ऐलान किया कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूं। हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।”
इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “हम ओपी राजभर साहब ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ हैं। हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है।”
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन