बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत भी खेल रत्‍न सम्‍मान के लिए नामित

0
fastlive news

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है।
बीएआई ने तीन खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए भी नामित किया है। विश्व चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीतने वाले प्रणीत टोक्यो खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
श्रीकांत पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन 2017 में उन्होंने चार खिताब जीते थे। बीएआई ने एचएस प्रणय, प्रणव जैरी चोपड़ा और समीर वर्मा को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है।
संघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए एस मुरलीधरन और पीयू भास्कर बाबू के नाम भेजे हैं।
मुरलीधरन को पहले ही जीवनपर्यंत उपलब्धियों के वर्ग में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिल चुका है। लीरॉय डिसा और पीवीवी लक्ष्मी के नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन