
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा गुरुवार को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोग्राम के तहत शिबू शर्मा के आवासीय परिसर में दस फलदार पौधे लगाए गए। इसके अलावे सेंटेनियल क्लब द्वारा नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर बाघमारा क्षेत्र के जाने माने चिकित्सक डॉ मनीष कुमार, डॉ आलोक श्यनंदन, डॉ बीके राम, डॉ मनोज सिंह एवं डॉ कविता सिंह को पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सेंटेनियल क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कहा चिकित्सकों ने करोना काल में जनमानस की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। मौके पर लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के नागेंद्र साव, मदन मोहन, सुनील कुमार सिंह, शिबू शर्मा, सत्यनारायण मिस्त्री, बबलू मिश्रा, संतोष कुमार, दीपक प्रसाद, लक्ष्मण रवानी, सागर कुमार गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार सुमन एवं मदन मोहन महतो आदि उपस्थित थे।

