लायंस क्लब कतरास की रात्रि भोजन सेवा को जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार ने सराहा

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा 【धनबाद】 : फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ कतरास द्वारा कतरासगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों के बीच निशुल्क: रात्रि भोजन का वितरण किया जा रहा हैं। शनिवार को फूड फॉर हंगर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, डीपीआरओ शुभरा मजूमदार मौजूद थे। उन्होंने लायंस क्लब कतरास द्वारा आयोजित फूड फॉर हंगर कार्यक्रम को बहुत सराहा। जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार ने कहा कि लायंस क्लब कतरास की इस कार्य को पूरे लायंस इंटरनेशनल में सराहना और अनुसरण होने वाली है। वही लायंस क्लब ऑफ कतरास के सर्विस चेयरपर्सन डॉ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। जिसमें दिहाड़ी मजदूर, महिलाएं, रिक्शावाले और अन्य जरूरतमंदों को रात्रि का भोजन मुफ्त कराया जाएगा। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने में लायंस क्लब कतरास के अध्यक्ष देव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संजय कुमार, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार दुबे, सचिव विष्णु प्रसाद चौरसिया की सराहनीय योगदान हैं। वही सहायक के रूप में पाठशाला के किस्मत ऋषि, गोपाल कुमार, संजय कुमार की भूमिका भी अहम हैं।

लायंस क्लब कतरास के अध्यक्ष देव कुमार वर्मा ने भी फूड फॉर हंगर कार्यक्रम की पहल के लिए लायंस क्लब कतरास के सभी सदस्यों की सराहना की और कहा कि सभी सदस्य खासकर महिलाएं काफी सहयोग कर रही हैं। वही शनिवार के कार्यक्रम में गार्डिंग लायन सुनील कुमार, मदन मोहन तथा मुकेश राय मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन