सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में ऑनलाइन मातृ गोष्ठी का आयोजन

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में कक्षा अरुण से पंचम तक अध्ययनरत भैया बहनों के माताओं के बीच एक ऑनलाइन मातृ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार ध्वनि के साथ किया गया उपस्थित अतिथि एवं अन्य विद्वत जनों का परिचय श्रीमती बबीता सिंहा जी द्वारा कराई गई। कार्यक्रम का प्रस्तावना श्रीमती संध्या सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोयलांचल की प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉक्टर पूजा मोहंती रही, उन्होंने अपनी वक्तव्य में माताओं को संबोधित करते हुए बताई की वर्तमान वैश्विक महामारी में जहां एक ओर विद्यालय ऑनलाइन अध्ययन अध्यापन के लिए विवश है, वहीं दूसरी ओर छोटे छोटे भैया बहनों का संपूर्ण समय घर में ही व्यतीत हो रहा है। इस विषम परिस्थिति में माताओं का दायित्व अति महत्वपूर्ण हो जाता है, हम माताओं को पूरी धैर्य पूर्वक परिस्थितियों का सामना करते हुए भैया बहनों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय द्वारा समय-समय पर दिए गए कार्य एवं मार्गदर्शन को अपना आते रहना चाहिए। विद्यालय अपने भैया बहनों के लिए सदैव प्रयत्नशील है और बहुत ही प्रभावी तरीके से ऑनलाइन अध्ययन अध्यापन के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधि को संचालन कर रहा है। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री शर्मेंद्र कुमार साहु के द्वारा विद्या भारती के योजना अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रम माताओं के बीच कर आना अति आवश्यक बताया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम से भैया बहनों के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है ,जो कि विद्या भारती का लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान माताओं के विचार भी प्राप्त किए गए और उस पर भी चिंतन मंथन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री सीमा कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती संगीता मिश्रा के द्वारा किया गया।आज के ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती विभाग श्रीमती विभा श्रीवास्तव, श्रीमती अनीता साव, सुश्री अमृता सामंता, सुश्री श्वेता शर्मा, सुश्री नीतू एवं प्रीति उपस्थित रही।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में ऑनलाइन मातृ गोष्ठी का आयोजन

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन