
मथुरा। आज मथुरा के जाने-माने प्राइवेट डॉक्टरों को “चिकित्सक सम्मान 2021” से सम्मानित किया गया। डॉक्टर्स डे पर शुरू किये गये “चिकित्सक सम्मान 2021” के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में सम्मान दिए गएl
विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी टीम लगातार ऐसे डॉक्टरों को लगातार सम्मानित कर रही है जिन्होंने कोरोना काल के अंतर्गत अपने प्राणों की परवाह न करते हुए समाज की विशेष सेवा की। उसी के अंतर्गत बहुत सारे लोगों की जिंदगी बच सकीl आज हम लोगों के द्वारा प्राइवेट डॉक्टरों के हॉस्पिटल व नर्सिंग होम पर पहुंचकर टीम के द्वारा सम्मान पत्र के साथ फूल माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गयाl
जिन डॉक्टरों का स्वागत किया गया उनमें सिटी हॉस्पिटल के डॉ. गौरव भारद्वाज व डॉ. निर्विकल्प अग्रवाल, भास्कर हॉस्पिटल के डॉ. भास्कर तिवारी व डॉ. इंदु तिवारी, रतन विश्वास हॉस्पिटल से डॉ. राजेश सिंह व डॉ. नवजोत कौर, विपिन नर्सिंग होम से डॉ. विपिन कुमार, मेहता नर्सिंग होम से डॉ. राकेश कुमार मेहता व डॉ. गीता मेहता, कृष्णा हॉस्पिटल से डॉ. के के अग्रवाल व डॉ. नीलम अग्रवाल, जैन हॉस्पिटल से डॉ. अजय जैन व डॉ. चारू जैन, बीबीएस मेमोरियल हॉस्पिटल से डॉ. बृजेंद्र तिवारी व डॉ. वर्षा तिवारी का स्वागत किया गयाl
सभी डॉक्टरों ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर के द्वारा चलाई गई मुहिम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, कोषाध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, कुमारी श्रेया दीक्षित शामिल रहेl
– Legend News