
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : जमुनिया पैच में बीसीसीएल ब्लॉक टू प्रबंधन द्वारा शनिवार को हैवी ब्लास्टींग के कारण केसरगढ़ बस्ती में क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधन ब्लाॅक 2 के सुरक्षा प्रबंधक डी हाजरा, कार्मिक महाप्रबंधक अजय यादव, सिविल सर्वेयर अमित कुमार रविवार को केसरगढ़ बस्ती पहुच प्रभावित लोगों एवं ग्रामीणों से मिलें। ग्रामीणों ने प्रबंधन के अधिकारी के समक्ष कड़ी प्रतिक्रिया और आक्रोश व्यक्त करते हुए सुरक्षा के लिए ब्लास्टींग को रोकने के लिए गुहार लगाई। प्रबंधन के अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी क्षति घरों को पहुचीं हैं उसकी क्षतिपूर्ति प्रबंधन द्वारा दिया जायेगा। जांच अधिकारियों ने बताया कि ब्लाॅक 2 परियोजना पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौपी जाएगी। जांच टीम ने ग्रामीणों के क्षतिग्रस्त घरों का मुआयना किया। साथ ही केशरगढ सिदपोकी जाने वाले मुख्य रास्ते में लगी भूमिगत आग का भी जायजा लिया। जांच टीम ने ग्रामीणों को समाधान के लिए आश्वस्त किया। जांच टीम के साथ ग्रामीणों में पंसस सुरेश रजक, दिवाकर महथा, संटू महथा, अनिल रजक, अवधेश महथा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
