
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : एसएलजी साइडिंग तेतुलिया में रविवार को चौथे दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना स्थल पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौर चन्द बाउरी कार्यकर्ताओं एवं मजदूरों को हौसला बुलंद करने पहुंचे। गौर चन्द बाउरी ने कहा कि जब तक हमारे मजदूरों को काम पर नहीं रखते हैं। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना में जगदीश कर्माकार, लक्ष्मण महतो, गोपाल बाउरी, आनंद बाउरी, लाला बाउरी, सुरेश यादव, सदानंद पासी, भीम कर्मकार, सुनील हाडी, सुकलु गोप, अशोक दास, सुरेश कुमार, मोती महतो, किशोर सिंह, शंभू दास, धर्मेंद्र यादव, विश्वनाथ, मनोज पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
