अखाड़ा परिषद की कांवडियों से अपील, घर पर करें शिवलिंग का अभिषेक

0
fastlive news

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कावंड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों से अपने-अपने क्षेत्रों में अथवा घर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर उसका गंगा जल से अभिषेक करने की अपील की है।
परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंशा जाहिर की थी कि धार्मिक परंपराओं का पालन हो लेकिन कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के कारण ये संभव हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति कावंड़ यात्रा नहीं निकालकर अपने गांव के शिवालय एवं घर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर उस पर गंगा जल से अभिषेक करें। महंत ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में समाप्त होने के कगार पर है लेकिन चिंता का विषय है कि तीसरी लहर आने की संभावना भी बनी हुई है।
अध्यक्ष ने कहा ‘‘हम और आप सुरक्षित रहेंगे तब देश सुरक्षित रहेगा इसलिए तीसरी लहर को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित करना ही श्रेयस्कर है।’’
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह रोक नहीं रहेगी, सांकेतिक रूप से कांवड़ यात्रा जारी रहेगी। अब इस मसले पर न्यायालय ने प्रदेश सरकार से फिर से विचार करने की बात कही है। न्यायालय ने कहा है कि धार्मिक और अन्य भावनाएं मौलिक अधिकार के अधीन ही हैं। मामले की सुनवाई अब सोमवार को होगी।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन