सुबह दस बजे से दो घंटे तक जनसुनवाई करें सभी बड़े अधिकारी

0
fastlive news

लखनऊ। CM योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सुबह दस बजे से दो घंटे तक सभी बड़े अधिकारी जनसुनवाई करें।
उत्तर प्रदेश के हर नागरिक को सस्ता तथा सुलभ न्याय दिलाने के साथ ही उसकी समसस्या के निराकरण के प्रयास में लगे सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शीर्ष अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह अपने कार्यालय में दो घंटा बैठकर जनहित के कार्य करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव को ही रोज दस से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्या सुनने तथा उनके निराकरण का निर्देश दिया है।

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को बड़ी राहत देने के अभियान में लगातार लगे हैं। उन्होंने बीते दिनों अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार फिर से शुरू कर दिया है जिससे कि लम्बे समय से अपनी समस्या के निराकरण में लगे लोगों को राहत मिली है। वह रोज दो घंटा अपने सरकारी आवास पर लोगों की समस्या को जानने के बाद निराकरण में लग जाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया है कि प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव व अन्य अफसर अब हफ्ते में कम से कम पांच दिन रोज सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठेंगे। इतना ही नहीं फील्ड में तैनात अधिकारी भी कार्यालय में बैठेंगे। जिससे कि वह कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें।

मुख्यमंत्री ने साफ शब्‍दों में कहा है कि सभी अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करें। इनके काम की मॉनिटरिंग मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। प्रदेश के हर नागरिक का ध्यान रखना ही हमारी प्राथमिकता है।
– एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन