कनाडा ने भारत से सीधी उड़ान सेवा पर लगाया प्रतिबंध

0
fastlive news

नई दिल्ली:  भारत से कनाडा के लिए सीधी हवाई सेवा पर फिलहाल कनाडाई सरकार ने 21 अगस्त तक के लिए प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। इसके पूर्व कनाडाई सरकार ने यह हवाई प्रतिबंध 21 जुलाई तक के लिए रखा था। लेकिन कनाडा की सरकार ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर और डेल्टा बेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भारत से सीधी हवाई सेवा पर प्रतिबंध लगाया है। वैसे तो कनाडा सरकार ने पहली बार यह प्रतिबंध 22 अप्रैल को लगाई थी। इस तरह भारत से कनाडा के लिए सीधी उड़ान सेवा का फायदा उठाने वाले यात्रियों को अब और एक महीना तक का इंतजार करना पडेगा।

 

कनाडा ने भारत से सीधी उड़ान सेवा पर लगाया प्रतिबंध

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news