
एजेंसी: काबुल स्थित राष्टपति भवन के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तीन मिसाइले दागी गई। ये तीनों मिसाइलें काबुल के परवान क्षेत्र से एक कार के जरिए विस्फोट की गई है। जिससे काबुल के राष्ट्रपति भवन के अलावा ग्रीन क्षेत्र थर्रा उठा है। जिस समय काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन के पास मिसाइले दागी गई, उस समय नमाजियों द्वारा ईद- अल- अजहा की नमाजे अदा की जा रही थी। यह क्षेत्र काबूल के उन ग्रीन क्षेत्रों में जाना जाता है। जहां वहां के राष्ट्रपति भवन के अलावा दुनिया के कई देशों के दूतावास और अन्य प्रमुख इमारतें मौजूद है। बताया जाता है कि यह मिसाइलें बाग-ए- अली मरदा, चमन – ए-हुजुरी और पुलिस डिस्ट्रिक्ट इलाकों में दागी गई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नही की गई है।
