त्रिशक्ति महिला समिति ने गरीबों के बीच बांटे मच्छरदानी

0
fastlive news

बाघमारा:  ब्लॉक दो क्षेत्र के त्रिशक्ति महिला समिति द्वारा बुधवार को भीमकनाली एवं उसके आसपास के गांव के 30 गरीब परिवारों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया। मच्छरदानी के साथ-साथ साबुन और मास्क का भी वितरण समिति के महिला पदाधिकारियों द्वारा गरीब परिवार सदस्यों के बीच वितरित किया गया। वहीं गरीब बच्चों को कॉपी एवं पेन के विरतण करने के लिए भीमकनाली के प्रधान (मुखिया) बिंदु चौधरी एवं समाजसेवी निशांत सिंह को सौंप दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वस्त्रों का भी संकलन किया गया जो जरूरतमंद लागों को वितरित किया जाएगा। समिति की अध्यक्षा श्वेता कुमारी ने क्षेत्र की महिलाओं को स्वच्छता एवं उससे जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल अध्यक्षा श्वेता कुमारी के अलावा नीरजा कुमारी, सुलक्षणा सिंह,मीता मोहन्ती, सुनीता , रीना सिंह, सुनैना प्रकाश, शारदा कुमार, अनिला वर्घिस, उर्मिला शर्मा, पौशाली, रिषा, स्वाति पाठक आदि सराहनीय योगदान रहा।

त्रिशक्ति महिला समिति ने गरीबों के बीच बांटे मच्छरदानी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा