
नई दिल्ली: पिछले कई महीनों से सिंधु बोर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल किसानों को जंतर मंतर में आंदोलन करने की अनुमति आखिरकार मिल गई। दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में अब 200 आंदोलनरत किसान प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन करेगी। केंद्र के खिलाफ यह आंदोलन आज से आरंभ होगी जो 9 अगस्त तक जारी रहेगा। किसान आंदोलन में शामिल आंदोलनकारी कोरोना को देखते हुए पूरे कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जंतर मंतर में अपने प्रदर्शन का जारी रखेंगे। वैसे तो किसान आंदोलन में सिंधु बोर्डर पर हजारों किसान डटे हुए है लेकिन जंतर मंतर पर सिर्फ 200 किसानों को ही कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आंदोलन करने की अनुमति दिल्ली पुलिस ने दी है। जंतर मंतर से किसान नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार से दवाब बनाऐंगे। मालूम रहे आज से कई वर्ष पूर्व दिल्ली के यही जंतर मंतर मैदान से एक आंदोलन के सहारे दिल्ली की राजनीति में करवट ली थी। जो आज भी उसी जंतर मंतर के मैदान का सहारा लेकर कृषि कानून के खिलाफ जुटे किसान नेता किसानों को हक दिलाने के लिए आगे बढ़े है। आने वाले दिनों में यह किसान आंदोलन किस ओर करवट लेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है। हलांकि इस जंतर मंतर में आंदोलन करने वाले किसानों का कहना है कि इस आंदोलन के दौरान कोई भी सामाजिक समारोह नहीं होगा।
