
नई दिल्ली: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने यूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में चार्जशीट तैयार कर ली है। अपराध शाखा ने इस हत्यकांड मामले में पहलवान सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनया है। अपराध शाखा इस मामले मंें तैयार चार्जशीट को जल्द ही कोर्ट में दाखिल करेंगे। पुलिस द्वारा कई हजार पेज का चार्जशीट तैयार किया है। जिसमें मुख्य आरोपी पहलवान सुशील कुमार को बनाया गया है। इस चार्जशीट में पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में गिरफ्तार सभी 12 आरोपियों को भी शामिल किया गया है। वहीं क्राइम ब्रांच ने जो चार्जशीट तैयार की है उसमें 150 लोगों को गवाह के रूप में रखा है।
