
मुंबई: महाराष्ट्र के कई जिलें बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गया है। जिससे महाराष्ट्र में जान माल की सुरक्षा को लेकर वहां की राज्य सरकार ने स्थानीय प्रशासन के अलावा वायुसेना व एनडीआरएफ की टीमों को मुंबई सहित कई जिलों में तैनात कर दिया है। माया नगरी में बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं फोन से वहां के सीएम उद्धव ठाकरे को फोन पर बात कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। इधर बाढ़ ने मुंबई के कई इलाकों में ऐसी स्थिति उत्पन्न की है कि लोगों को सुरक्षित जगहों में जाना पड़ रहा है। मुंबई के अलावा सांगली, अकोला, अमरावती, नागपूर, कोल्हापुर समेत कई जिलों में भारी बाढ़ के हालात है। इधर यह भी खबर आ रही है कि वहां के कलई गांव में भूस्खलन की घटना भी घटी है। बाढ़ से हालात बेकाबू होते देख एनडीआरएफ की टीम ने चिखली गांव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
