सिद्धू ने कैप्टन को फिर घेरा, चिट्ठी सौंपकर उठाए वही तमाम मुद्दे

0
fastlive news

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बीच लंबे वक्त से खींचतान जारी है लेकिन इसी बीच मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।
दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने ही कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने का समय मांगा था, जिसके बाद कैप्टन ने उन्हें सचिवालय में स्थित अपने दफ्तर में बुलाया। दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत चली।
मुलाकात के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक चिट्ठी सौंपी और कांग्रेस आलाकमान द्वारा पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के लिए बनाए गए 18-सूत्रीय कार्यक्रम को याद दिलाया।
सिद्धू ने अपनी चिट्ठी की पहली ही लाइन में लिखा कि पंजाब सरकार को आज ढृढ़ फैसले लेने की जरूरत है और सबको साथ लेकर चलने वाली लीडरशिप की जरूरत है।
इसके साथ ही सिद्धू ने अपनी चिट्ठी में एक बार फिर वही तमाम मुद्दे उठाए, जिन्हें लेकर वह पूर्व में अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरते रहे हैं। उन्होंने चिट्ठी में लिखा, “पंजाब के लोग गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और कोटकपूरा तथा बहबल कलां में पुलिस फायरिंग की घटनाओं के मुख्य दोषियों को सजा दिलाकर पंजाब की आत्मा के लिए न्याय की मांग करते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के पीछे एसटीएफ की रिपोर्ट में उल्लेखित बड़ी मछली को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कड़ी सजा दी जानी चाहिए।”
उन्होंने लिखा, “कृषि पंजाब की रीढ़ है और जैसा कि हम सभी केंद्र के तीन काले कानूनों के खिलाफ विरोध करते हैं।”
उन्होंने लिखा, “पंजाब सरकार को न केवल तीन काले कानूनों के कुछ खंडों (Clauses) में संशोधन की सिफारिश करनी चाहिए बल्कि उन्हें पूरी तरह से अस्वीकार कर देना चाहिए और घोषणा करनी चाहिए कि उन्हें किसी भी कीमत पर पंजाब में लागू नहीं किया जाएगा।”
पत्र में लिखा, “हमारी सरकार को राज्य के खजाने को बिना किसी नुकसान के दोषपूर्ण बिजली खरीद समझौतों को रद्द करके आपके 2017 के चुनावी वादे को पूरा करना चाहिए।”
उन्होंने आगे लिखा की राज्य में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स, टीचर्स, नर्सेस, लाइनमैन और सफाईकर्मियों के लिए सरकार बातचीत के रास्ते खोले।”
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश